साथ निभाना साथिया: अपनी ही मां के खिलाफ साज़िश करेगी किंजल?
[टेलीविजन] साथ निभाना साथिया अपने काले जादू के साथ दर्शकों के दिल पर राज करने को तैयार रहता है। इस सीरियल में कुछ हो रहा हो या ना हो रहा हो, दर्शक देखते ज़रूर हैं। फिलहाल में सीरियल में कोकिला बेन बीमारी का नाटक कर रही हैं। और ये बात रानी बिटिया किंजल को समझ में आ चुकी है।
किंजल ने कोकिला की दवाइयां चेक कराईं जो केवल विटामिन की गोलियां निकलीं और ये बात उसने अहम को बता दी है। वहीं अहम फिलहाल तो ये मानने को तैयार नहीं है। उधर एक और रानी बिटिया मीरा ने मोलू को मार दिया है गोपी ने पापा से शिकायत की है, पापा ने मीरा को डांटा तो गोपी ने मानसी को डांटा फिर पापा ने गोपी को डांटा और सब एक दूसरे को डांटने लगे।
ये है मोहब्बतें: लव ट्राएंगल के साथ टीआरपी बढ़ा देगा इशिता का नया दीवाना!
फिलहाल सीरियल में यही चोर पुलिस चल रहा है पर गोपी अहम मिलते नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण तो हम आपको बता ही चुके हैं। क्या अहम को कोकिला का सच दिखाने के लिए किंजल अपनी मां के खिलाफ ही साज़िश रचेगी? वैसे हमें समझ आ गई है ये बात--->साथ निभाना साथिया: इस परिवार में अहम को छोड़कर बाकियों की PROBLEM क्या है?


Click it and Unblock the Notifications
