कुमकुम भाग्य: OMG, आलिया हॉस्पिटल में लेगी बुलबुल की जान!

[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' जैसे हर प्यार करने वाले को परीक्षा देनी ही होती। प्रज्ञा, अभि किडनैपिंग से बचकर आए नहीं कि बुलबुल के एक्सिडेंट से परिवार एक बार फिर परेशानी में डूब गया। लेकिन जब आलिया हो तो कहानी यहां खत्म कैसे हो जाएगी!

जी हां, पूरब के प्यार में पागल आलिया ने अब बुलबुल की जान लेने की ठान ली है। दरअसल, सड़क पार करते हुए बुलबुल एक्सिडेंट का शिकार हो जाती है। जिसके बाद उसे हास्पिटल में भर्ती कर लिया जाता है।

दूसरी ओर, हमने देखा कि आलिया कुछ दिनों पहले ही बुलबुल और पूरब को किस करते हुए देख लेती है। और फिर वह अपनी कलाई की नस काट लेती है। लेकिन सही पर तनु वहां आ जाती है और उसे नॉर्मल होने को कहती है।

कुमकुम भाग्य: अपने बच्चे का नाम क्या रखेंगे अभि-प्रज्ञा!

बहरहाल, अब आप देखेंगे कि आलिया अपने परिवार वालों पर भी गुस्सा करती है कि उन्होंने बुलबुल की मेंहदी का जिम्मा क्यों लिया। क्योंकि इस वजह से आलिया को भी पूरब और बुलबुल की मेंहदी के कामों में हिस्सा लेना पड़ रहा था।

इस टीवी शो को क्यों मिल गया ''मनहूस'' का टैग!

लेकिन, यहां फिर एक ट्विस्ट आएगा, जब बुलबुल अपनी ही मेंहदी से गायब रहेगी। पूरब को फिर पता चलता है कि बुलबुल का एक्सिडेंट हो गया है और वह काफी क्रिटिकल है।

वहीं, दूसरी ओर आलिया नर्स की वेश भूषा बनाकर हॉस्पिटल आती है और बुलबुल को जान से मारने की कोशिश करती है। लेकिन यहां भी पूरब बीच में आ जाता है। बहरहाल, अब आलिया पूरब और बुलबुल की शादी में क्या क्या परेशानी लाती है यह देखना दिलचस्प होगा....

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X