साथ निभाना साथिया: Shhh यहां कोई जाने वाला है...अलविदा!
[टेलीविजन] स्टार प्लस के सीरियल साथ निभाना साथिया में होने वाला है बड़ा धमाका गोपी की मौत का। सूत्रों की मानें तो गोपी बहू शो से अलविदा कह सकती हैं। हालांकि हमें लगता है कि ये सब महज़ अफवाहे हैं। लेकिन हां वो मौत के मुंह तक पहुंचेंगी ज़रूर और ऐसा करेगी उनकी अपनी ही बेटी मीरा।
गोपी मीरा को अपना एंगल समझाने की कोशिश कर रही होदी कि मीरा उसे धक्का देगी और गोपी बिल्कुल धूम स्टाईल में कांच तोड़ते हुए बाल्कनी फांद कर नीचे गिर जाएगी। अब गोपी अस्पताल में बहुत ही सीरियस कंडीशन में है।
[PIC: जब एक साथ आईं 'सहेली' से 'सौतन' बनीं ये दो एक्ट्रेस]
वो ठीक होगी या फिर उसका रोल खत्म किया जाएगा ये अभी किसी को नहीं पता। पर इतना मान कर चलिए कि इसके बाद अहम और बाकी लोगों का रवैया ज़रूर बदलेगा। अब कहानी आगे क्या मोड़ लेगी ये तो नहीं पता। वैसे भी कोकिला ने अहम और गोपी के सारे राज़ खोल दिए हैं। आगे की कहानी पढ़ने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com


Click it and Unblock the Notifications
