ये कपिल शर्मा के साथ माधुरी दीक्षित क्या कर रही हैं!
[टेलीविजन] माधुरी दीक्षित और कपिल शर्मा.... है न कमाल की जोड़ी। बता दें, यह जोड़ी हमें जल्द ही टेलीविजन पर साथ दिखने वाली है। दरअसल, धक धक गर्ल पॉपुलर कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में आने वाली हैं।
अब माधुरी दीक्षित शो में आएंगी तो उम्मीद है हमें काफी मस्ती और धमाल देखने को मिलेगा। हर एक्टर- एक्ट्रेस से कुछ कुछ सीखने वाले कपिल शर्मा माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते तो जरूर नजर आएंगे। इस शो में आने को लेकर माधुरी भी काफी उत्साहित हैं और उन्होंने इसे ट्विटर पर अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है।
गुत्थी ने खोले कपिल शर्मा के SECRETS..
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के सेट पर कपिल शर्मा के साथ। डांस एवं मजाक का संगम। कपिल का डांस देखने का इंतजार नहीं कर सकती।' यह एपिसोड 24 मई को ऑनएयर किया जाएगा।
फिलहाल, माधुरी दीक्षित अपनी ऑनलाइन डांस अकादमी 'डांस विद माधुरी' के मोबाइल एप के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












