साथ निभाना साथिया: गोपी के कहने पर अहम ने उठाया परिधि पर हाथ!
[टेलीविजन] अब ये होते कौन देखना चाहेगा। लेकिन भई स्टार प्लस के शो साथ निभाना साथिया में तो अहम को अपना पुराना प्यार याद आ गया है। गोपी की परिधि ने काफी बेइज़्जती की और घर से निकाल दिया। और इसलिए परिधि से सीधी बात करने पहुंचा अहम।
लेकिन परिधि ने जब गोपी के लिए उल्टी सीधी बातें बोलना शुरू किया तो आया अहम को गुस्सा और अहम ने उठा दिया हाथ वो भी परिधि पर। हालांकि इससे पहले अहम का ये कारनामा पूरा होता जिगर ने आकर उसे रोक लिया।
OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!
लेकिन आप लोग शायद पॉइंट नहीं पकड़ पाए इन सबके बीच गोपी क्यों चुप रही। वो इसलिए क्योंकि ये सब था गोपी, परिधि और जिगर का प्लान। अब अहम गोपी के लिए लड़ रहा है मतलब कुछ तो है। और गोपी की इस अदा के तो हम फैन हो गए। क्या अहम गोपी को मोदी भवन में वापस ला पाएगा? जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
Oopss..गुत्थी की वजह से अब फ्लॉप होगा 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'!


Click it and Unblock the Notifications
