कुमकुम भाग्य: प्रज्ञा का त्याग..तनु के लिए होंगे अभि-प्रज्ञा अलग!
[टेलीविजन] शो 'कुमकुम भाग्य' में एक बार फिर प्रज्ञा की जिंदगी में खुशियां आते आते रास्ता बदल लेंगी। या यूं कह लें कि प्रज्ञा खुद ही अपनी खुशियों को टाटा बॉय-बॉय कर देंगी। जी हां, इतने दिनों के बाद जब उम्मीद है कि अभि-प्रज्ञा अब साथ होंगे, प्रज्ञा अभि का साथ छोड़ देगी।
प्रज्ञा ने अभि का साथ पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया है। लेकिन अब प्रज्ञा अभि की गर्लफ्रैंड तनु के लिए अभि को छोड़ देगी। जैसा कि शो में दिखाया जा रहा है, अभि धीरे धीरे प्रज्ञा के लिए अपने प्यार को समझने की कोशिश कर रहा है। यहां तक की पूरब और बुलबुल भी अभि को यह अहसास कराने में लगे हैं कि वह प्रज्ञा से प्यार करता है।
सनी लियोन के सच्चे शार्गिद....Tv के ये हैंडसम एक्टर!
सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन तनु ने इनके सारे सपनों को तहस-नहस कर दिया। तनु को जब यह अहसास हुआ कि अभि उससे दूर जा रहा है तो तनु ने अभि-प्रज्ञा के सामने खुलासा किया कि वह अभि के बच्चे की मां बनने वाली है।
यहां तक तनु प्रज्ञा को अपनी रिपोर्ट्स भी दिखाती है, जिसमें साफ लिखा है कि तनु प्रेग्नेंट है। यह देखकर प्रज्ञा शॉक में पड़ जाती है। यहां आता है दूसरा ट्विस्ट..प्रज्ञा अभि को बताती है कि वह अभि से प्यार नहीं करती, उसने जो कुछ कहा था, जब झूठ था। यह सुनकर अभि परेशान हो उठता है।
''मुझे लिव-इन रिलेशनशिप पर नहीं है विश्वास..''
प्रज्ञा को भूलने के लिए अभि शराब का सहारा लेता है। बहरहाल, अब सीरियल में आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा। क्या प्रज्ञा सच में तनु के लिए अभि को छोड़ देगी? क्या अभि को तनु की सच्चाई का पता चल पाएगा?
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
