साथ निभाना साथिया: कोकिला को हुआ ही नहीं हार्ट-अटैक
[टेलीविजन] साथ निभाना साथिया कि कहानी वापस पुराने प्लॉट पर जाती दिख रही है। अहम की सगाई में पहुंची कोकिला को हार्ट अटैक आ जाता है। हॉस्पिटल में अहम गोपी को इन सबका ज़िम्मेदार ठहराता है। लेकिन इस बार गोपी चुप नहीं बैठती। वो अहम को हर बात का जवाब देती है।
वहीं डॉक्टर ये साफ कर देता है कि कोकिला को दिल का दौरा नहीं पड़ा है पर शायद टेंशन की वजह से उनकी ये हालत है। अहम गोपी पर इल्ज़ाम लगाता है कि उसने कभी किसी के बारे में नहीं सोचा और कोकिला पर उसका कोई हक नहीं है।
जवाब में गोपी अहम को वो वक्त याद दिलाती है जब वो सब कुछ छोड़कर मुंबई चला आया और कोकिला को चॉल में वक्त बिताना पड़ा। इसलिए कोकिला के लिए हमदर्दी उसे भी नहीं दिखाने चाहिए।
बालिका वधू: नासमझ कुंदन करेगा निंबोली के साथ बलात्कार!
इसी बीच मीरा गोपी से बद्तमीज़ी करती है जिसके बाद गोपी उसे साफ करती है कि बड़ों के बीच में उसे नहीं बोलना चाहिए। क्या गोपी और कोकिला अहम को घर वापस ला पाएंगी? क्या गोपी अपने बच्चों को वापस जीत पाएगी?


Click it and Unblock the Notifications
