कुमकुम भाग्य: अभि-प्रज्ञा की घर-वापसी, अब आएगा रोमांस का मौसम!
[टेलीविजन] आखिरकार, टेलीविजन शो 'कुमकुम भाग्य' में किडनैपिंग का किस्सा खत्म हुआ और उम्मीद की जा सकती है कि काफी दिनों के बाद परिवार में खुशियां दिखेंगी। जी हां, अभि- प्रज्ञा किडनैपर नील के चंगुल से भागकर वापस घर आ गए हैं।

लगभग एक महीने से सीरियल में किडनैपिंग का ट्रैक चल रहा था। इस दौरान अभि और प्रज्ञा ने एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। अभि को गोली लगने के बाद एक समय आया था, जब प्रज्ञा के साथ साथ अभि को भी अहसास हो गया था कि वह मौत के मुंह में जा रहा है। लिहाजा, उसने प्रज्ञा के प्रति अपनी भावनाएं उड़ेल कर रख दीं।
लेकिन प्रज्ञा अपने पति को इस तरह दम तोड़ते नहीं देख पाई। और प्रज्ञा ने खुद ऑपरेशन कर अभि की शरीर से गोली निकाली और अभि को एक नई जिंदगी दी। इसके बाद दोनों किसी तरह जंगल से निकलने में सफल रहे।
Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते 'दिया और बाती हम' नंबर 3 पर..जानिए किसने दी चुनौती..
सीरियल में आगे अब अभि- प्रज्ञा घर पहुंच गए हैं। घर में सब दोनों को साथ सकुशल देख बहुत खुश जाते हैं और पूरे घर में जश्न का माहौल बन उठता है। लेकिन अब शो में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभि तनु के साथ कैसा बर्ताव करेगा। क्योंकि प्रज्ञा के प्रति अपने प्यार का अहसास अब उसे हो चुका है।
वहीं, काफी उम्मीद है कि अब सीरियल में अभि- प्रज्ञा के रोमांस का ट्रैक आने वाला है। किडनैपिंड के दौरान दोनों काफी करीब आए हैं, लिहाजा परेशानी खत्म तो अब खुशियों और रोमांस का मौसम तो बनता है।
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications