शादी करने के लिए सीरियल को बाय बाय कहा था राशि बेन ने!
टीवी अभिनेत्री रुचा हसबनिस ने हाल ही में एक निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड से सगाई कर ली है। हालांकि दोनों की शादी की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन दिसंबर या जनवरी तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए दो महीने पहले सीरियल 'साथिया' छोड़ दिया था और अब उनकी एक्टिंग की दुनिया में लौटने की कोई योजना नहीं है।
रुचा ने तय कर लिया है कि अभिनय में नहीं लौटना है। अभिनय कभी कोई विकल्प नहीं बल्कि उनकी हॉबी रही है। रूचा डेढ़ साल से शो छोड़ना चाहती थी। लेकिन प्रोडक्शन हाउस अच्छा होने की वजह से काम जारी रखा।
एक इंटरव्यू में रुचा ने अपने जीवन साथी राहुल की तारीफों के पुल बांधे हैं लेकिन उनके नाम के अलावा कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
More from Filmibeat
rucha hasabnees saath nibhana saathiya jia manek star plus स्टार प्लस साथ निभाना साथिया जिया मानेक रूचा हसबनीस


Click it and Unblock the Notifications












