BIGG BOSS: इन्हें वोट दिया तो दो बातें होंगी...
बिग बॉस में इस हफ्ते विदाई के लिए पांच नाम नॉमिनेट किए गए हैं। वैसे भी ड्रामा, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी के बीच बिग बॉस दर्शकों को बांध के रखने में कामयाब है। अब जबकि सोनाली राउत, अली कुली मिर्ज़ा, गौतम गुलाटी, पुनीत इस्सर और प्रणीत भट्ट नॉमिनेट हो चुके हैं, हम आपको बताते हैं इन्हें वोट करने के नुकसान और फायदे। इससे शायद आप डिसाइड कर पाएंगे कि वोट करूं किसको...

सोनाली राउत
इनको वोट किया तो दो बातें होंगी या तो ये बाहर जाएंगी या नहीं जाएंगी...
आउट नहीं हुईं तो पता चल जाएगा कि उपेन पटेल और गौतम गुलाटी के बीच हिचकोले खाती सोनाली आखिर किसपे फिदा हैं!
आउट हो गईं तो भी ठीक ही हैं, घर की इकलौती कंन्फ्यूज़्ड परेशान मेंबर चली जाएंगी।
अली कुली मिर्ज़ा
इनको वोट किया तो दो बातें होंगी या तो ये बाहर जाएंगे या नहीं जाएंगे...
आउट हुए तो बिग बॉस में कुछ मसाला नहीं बचेगा। आखिर अली ही तो हैं जो अपने लड़ाई झगड़े और अजीबोगरीब हरकतों से दर्शकों को इंटरटेन करते हैं।
आउट नहीं हुए तो घर में वापस टेंशन देखिए और बद्तमीज़ी की लिमिट तो आप देख ही चुके हैं।
गौतम गुलाटी
इनको वोट किया तो दो बातें होंगी या तो ये बाहर जाएंगे या नहीं जाएंगे...
आउट हुए तो वैसे हो नहीं सकते क्योंकि गौतम घर की इकलौती ड्रामा क्वीन हैं। आंसुओं की गंगा बहाते चलो।
आउट नहूीं हुए तो वापस से सारा इमोशनल स्यापा देखने को तैयार रहें क्योंकि गौतम वैसे भी आजकल बहुत इमोशनल हो जाते हैं।
पुनीत इस्सर
इनको वोट किया तो दो बातें होंगी या तो ये बाहर जाएंगे या नहीं जाएंगे...
आउट हुए तो घर की पंचायत रानी को आप बहुत मिस करेंगे। घर भर की खबर आखिर पुनीत के पास ही तो रहती है।
आउट नहीं हुए तो...वैसे तो पुनीत के आउट न होने से भी ज़्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, बस घर के बड़े घर में ही रहेंगे।
प्रणीत भट्ट
इनको वोट किया तो दो बातें होंगी या तो ये बाहर जाएंगे या नहीं जाएंगे...
आउट हुए तो घर का इकलौता समझदार इंसान भी चला जाएगा। प्रणीत की समझदारी की घर को बेहद ज़रूरत है।
आउट नहीं हुए तो शायद कुछ ट्विस्ट आए क्योंकि जब से प्रणीत नॉमिनेट हुए हैं तब से बदले बदले से मिज़ाज़ में दिख रहे हैं।
खैर अब ये तो देखना होगा कि आप वोट आखिर करते किसे हैं!


Click it and Unblock the Notifications
















