इतना करो ना मुझे प्यार के लिए भिड़ गए रोनित और रोहित!
[टेलीविजन] टीवी के दो क्यूट भाई - रोहित रॉय और रोनित रॉय। दोनों ही कमाल के एक्टर्स और दोनों की ही कमाल की फैन फॉलोइंग। लेकिन आज कल दोनों भाई भिड़ गए हैं। केवल शो पर! दरअसल, दोनों का शो अलग अलग चैनलों पर एक ही टाइम पर आता है।
रोनित रॉय सोनी टीवी के इतना करो ना मुझे प्यार में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं रोहित रॉय सब टीवी के पीटरसन हिल में। दोनों ही शो की अपनी अलग ऑडियंस है। और दोनों को ही अपने शो के एक समय पर आने से कोई दिक्कत नहीं।
Tv रिपोर्ट: इस हफ्ते सबकुछ उल्टा-पुल्टा..जानिए कौन हैं टॉप 3 शो!
एक इंटरव्यू में मज़ाक में रोनित ने कहा कि हम मेरा शो लाइव देखते हैं और रोहित का शो रिकॉर्ड करके देख लेते हैं। रोहित का लुक उन्हे्ं बहुत प्यारा और क्यूट लगा और उनके शो का पहला एपिसोड पूरी फैमिली ने एक साथ रोनित के घर पर देखा था। इसे कहते हैं 'भाईचारा' 
नच बलिए 7 के लिए किसने फिक्स किया है 20 करोड़ में मैच?


Click it and Unblock the Notifications












