Do You Know: एक्टिंग के लिए इस सितारे ने कभी न्यूजपेपर तक बेची है
[टेलीविजन] टीवी शो रामायण और रजिया सुल्तान में अहम किरदार निभाने वाले अंकित अरोड़ा अब कोई अंजान नाम नहीं रह गए हैं। उन्होंने रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी, जबकि रजिया सुल्तान में अंकित को रूकनुद्दीन फिरज के किरदार में देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि, दोनों ही सीरियल में अंकित को राजकुमार की भूमिका निभाने को मिली, जबकि उनकी असल जिंदगी इससे बेहद अलग है। बता दें, अंकित के माता- पिता पिछले 10 सालों से हरियाण के एक आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए खुद अंकित ने ये बातें शेयर की।
उन्होंने कहा, 2005 में हमने नैनीताल में अपने घर को खो दिया, उसके बाद मेरा पूरा परिवार आश्रम में रहने आ गया। मैं घर में एकलौता हूं, लिहाजा मैं जिंदगी में कुछ बहुत अच्छा करना चाहता था, ताकि अपने मां- पिता को मुसीबत से निकाल सकूं।
Do You Know: 'रिपोर्ट्स' की यह एक्ट्रेस की Baby H एल्बम में मचा चुकी हैं धमाल
उन्होंने बताया, आज मेरे मां-पिता मेरे करियर से खुश हैं। लेकिन मेरा सपना है उन्हें वापस उस मकान में देखना, जो हमें छोड़ना पड़ा था। अंकित ने कहा, मैं काफी कम उम्र में ही मुंबई आ गया था, यहां तक की मैंने अपनी गुजर-बरस के लिए अखबार तक बेची है।
बहरहाल, आज अंकित सफल हैं और अपने करियर से संतुष्ट हैं। हम भी उम्मीद करते हैं कि जल्द ही अंकित को टेलीविजन में मेन लीड रोल भी मिलने लगेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications












