..................... Review: Satyamev Jayate Episode 1, is based on Rape case, very Impressive, Fans Happy - Hindi Filmibeat

Exclusive: 'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड सुपरहिट, फैंस हुए खुश

सुपरस्टार आमिर खान के टीवी शो 'सत्यमेव जयते' का पहला एपीसोड.. रविवार को प्रसारित हुआ है जो कि काफी हिट रहा है। जैसा कि अनुमान था कि आमिर खान का पहला ही एपीसोड देश के ज्वलंत मुद्दों में से एक रहा।

सत्यमेव जयते का पहला एपीसोड पूरे देश और संसद को हिलाकर रखदेने वाले दिल्ली रेप कांड पर आधारित था और एक बार फिर आमिर खान के शो ने देश की बेहद कड़वी सच्चाई लोगों के सामने रखी और सोचने को मजबूर किया कि क्या वाकई में आज भी केवल देश में महिला या लड़की भोग की वस्तु ही मानी जाती है क्यों नहीं देवी को पूजने वाले देश में नारी को बराबरी और इज्जत का अधिकार दिया जाता है।

Did You Know: बलात्कार केस के मामले में एमपी नंबर 1 है।

पहला एपीसोड देखने वाले कुछ दर्शकों से वनइंडिया ने बात की, दिल्ली निवासी रविंदर सिंह ने वनइंडिया से कहा कि आमिर खान इज ग्रेट मैन.. जिस तरह से उन्होंने देश के सामने इस घिनौने सच को प्रस्तुत किया है वो वाकई में दिल औऱ दिमाग पर दस्तक देता है। हम सभी को इस गंदे अपराध को रोकने के लिए एक-जुट होना पड़ेगा और अपराधियों से निपटने के लिए महिलाओं को मजबूत बनाना होगा। हम सत्यमेव जयते के पहले एपीसोड से काफी खुश हैं।

आपके 5 संडे बर्बाद करने आ रहे हैं मिस्टर आमिर खान

गौरतलब है कि इस बार का शो 'सत्यमेव जयते' केवल पांच संडे ही आयेगा। शो रविवार को एक ही समय पर स्टार प्लस, स्टार वर्ल्ड, स्टार प्रवाह, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार उत्सव और दूरदर्शन पर छह भाषाओं में प्रसारित हो रहा है। ईटीवी तेलुगू पर यह अलग समय पर प्रसारित होगा।

Did You Know: बलात्कार केस के मामले में एमपी नंबर 1 है। जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं उसके मुताबिक सबसे ज्यादा रेप केस मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X