सत्यमेव जयते..का नाजायज फायदा नहीं लूंगा: आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान.. ने दावा किया है कि उनके आने वाले शो सत्यमेव जयते 2 में वह अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल जरूर करेंगे लेकिन उसका कभी नाजायज फायदा नहीं उठायेंगे।

आमिर ने शो के प्रमोशन के दौरान कहा कि अगर एक सेलिब्रिटी कुछ काम करती है तो उसे ज्यादा तव्वजो दी जाती है। लेकिन दर्शक बहुत समझदार हैं वे सब समझते हैं। बीते वर्षो में जो कुछ साख बनाई मैं उसका प्रयोग हमेशा सही लाभ उठाने में करूंगा। आशा करता हूं कि और हस्तियां भी ऐसा करें..इससे भी अच्छा करें।"

Did You Know: शो 'सत्यमेव जयते' बना था किसी की मौत का कारण

इस बार का शो 'सत्यमेव जयते' केवल पांच संडे ही आयेगा। शो का पहला एपीसोड 2 मार्च को संडे के दिन के 11 बजे प्रसारित होगा। शो की टैग लाइन है.. आपको देश की फिक्र है तो जरूर देखे सत्यमेव जयते।

'सत्यमेव जयते' के लिए आमिर खान हुए अमेरिका में सम्मानित

शो रविवार को एक ही समय पर स्टार प्लस, स्टार वर्ल्ड, स्टार प्रवाह, स्टार विजय, एशियानेट, स्टार उत्सव और दूरदर्शन पर छह भाषाओं में प्रसारित होगा। ईटीवी तेलुगू पर यह अलग समय पर प्रसारित होगा।

Did You Know: बुलंदशहर के बुलन्दशहर के अड़ौली गांव में अब्दुल हकीम को महविश नाम की युवती से प्रेम हो गया था। दोनों अलग-अलग जातियों के थे इसलिए घरवालों को बिना बताये कोर्ट मैरज कर बैठे। लेकिन उनकी शादी पर उनके घरवालों ने खाप पंचायत बुलायी और पंचायत ने हकीम को मारने का फरमान सुनाया था। दोनों भागकर दूसरे गांव आ गये थे। दोनों ने लंबे समय बाद आमिर खान के शो में एंट्री की जिसके बाद हकीम की हत्या हो गयी थी। पंचायत और गांव वालों को हकीम की जानकारी सत्मेव जयते से ही चली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X