आपके 5 संडे बर्बाद करने आ रहे हैं मिस्टर आमिर खान

Countdown Begins: Aamir Khan's 'Satyamev Jayate 2' Set to go on Air From on 2nd March
एक बार फिर से अपने शो के जरिये लोगों के दिल-दिमाग पर अपना असर छोड़ने के लिए आमिर खान ने तैयारी कर ली है। जी हां हम बात कर रहे हैं अभिनेता आमिर खान के मोस्ट अवेटड शो 'सत्यमेव जयते 2' की जो कि 2 मार्च से स्टार प्लस पर दिन के 11 बजे प्रसारित होने वाला है।

शो के प्रोमो और एड ने शो के प्रति अभी से ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। लेकिन इस बार का 'सत्यमेव जयते 2' बहुत लंबा नहीं होगा और महज पांच एपीसोड में समाप्त हो जायेगा, इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने अपने एड में किया है।

'सत्यमेव जयते 2' के एड में आमिर खान कहते हैं इस बार सिर्फ आपका पांच संडे बर्बाद करने आ रहा हूं।... शो के ट्रेलर गीत और आमिर खान के सादगी भरे अंदाज ने लोगों को अभी से अपना दीवाना बना दिया है।

आमिर खान कहते हैं इस बार सिर्फ आपका पांच संडे बर्बाद करने आ रहा हूं।

शो के पहले मेहमान 'माउंटेन मैन' के नाम से मशहूर बिहार के दशरथ मांझी का परिवार होगा जिनसे मिलने के लिए आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ बिहार गये थे। आमिर से मिलकर मांझी का परिवार बहुत खुश हुआ और मांझी के बेटे भगीरथ मांझी और बहू बसंती देवी नेआमिर से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय बोली मघई में कहा कि वे बेहद गरीबी में जीवन बिता रहे हैं और अपनी स्थिति सुधारने के लिए आमिर की मदद चाहते हैं।

गहलौर के दशरथनगर दलित टोला में रहने वाले भगीरथ और बसंती दोनों शारीरिक रूप से अपंग हैं और स्थानीय स्कूल में मिड डे मील पकाने का काम कर किसी तरह गुजारा चलाते हैं।

राजनीतिक दलों के बीच बंट गए हैं बॉलीवुड के तीनों खान

गौरतलब है कि 'माउंटेन मैन' कहे जाने वाले बिहार के दशरथ मांझी ने सिर्फ हथौड़े और छेनी की मदद से दिन-रात एक करके अपने गांव में स्थित पहाड़ को काटकर 360 फीट लंबा, 30 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा रास्ता तैयार किया था। 2007 में कैंसर से उनकी मौत हो गई थी।

आमिर खान के सत्यमेव जयते शो को लोगों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉंस मिला था और उन्हें यकीन है कि सत्यमेव जयते के दूसरे भाग को भी लोग उतना ही पंसद करेंगे देखते हैं आमिर की यह कोशिश और उम्मीद पूरी होती है कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X