..................... Re-Entering "Comedy Nights With Kapil" is like coming home: Sunil Grover - Hindi Filmibeat

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में आना यानी कि घऱ वापसी: सुनील ग्रोवर

कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में इस समय गुत्थी की वापसी हो गई है। कहा जा रहा है सुनील ग्रोवर इस शो में अब डबल रोल करेंगे। एक रोल में वो कपिल के ससुर के रूप में होंगे तो वहीं दूसरे रोल में वो गुत्थी बनकर लोगों को हंसाने का काम करेंगे।

लगता है कि जैसे कि घर वापस आया हूं: सुनील ग्रोवर

इस बारे में बात करते हुए सुनील ने कहा कि हां अब मैं बहुत बिजी होने वाला हूं लेकिन मैं इस बात से बहुत ज्यादा खुश हूं। शो में वापसी को लेकर सुनील ने कपिल की बहुत ज्यादा तारीफ की और कहा कपिल बहुत ही सज्जन व्यक्ति हैं, मैं जब सेट पर वापस आया तो मुझे लगा ही नहीं कि मैं कभी यहां से गया था।

सुनील ने कहा कपिल बहुत ही सज्जन व्यक्ति हैं

पूरा सेट घर जैसा है और एक बार तो मुझे लगा कि जैसे कि मेरी घर में वापसी हुई है। कपिल ने मेरा बड़ा ही गर्मजोशी से स्वागत किया जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

सुनील ने अपने फ्लॉप शो 'मैड इन इंडिया' के बारे में कहा कि जब कोई शो फ्लॉप होता है तो उसके पीछे बहुत सारे कारण होते हैं। इसलिेए मैं मैड इन इंडिया के विषय में कुछ कहना नहीं चाहता हूं।

बस इतना बोलना चाहूंगा कि मैंने मेहनत तो बहुत की थी लेकिन लोगों को शायद मेरी मेहनत पसंद नहीं आयी। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान अपने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' पर है जिसके लिए अब मुझे दोहरी मेहनत करनी है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X