Good News: 'कॉमेडी नाइट्स..' में सुनील का डबल रोल, गुत्थी की होगी वापसी

कलर्स के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बहुमुखी प्रतिभा के धनी सुनील ग्रोवर की वापसी हो चुकी है। लेकिन उनके बारे में एक और चौंकाने वाली खबर आ रही है और वो यह है कि शो में अब सुनील ग्रोवर अपने पुराने रंग में नजर आयेंगे।

फिर से सुनील ग्रोवर अपने पुराने रंग में नजर आयेंगे

मतलब कि गुत्थी वाले अंदाज में। अब आप सोचेंगे कि अभी पिछले हफ्ते ही तो उनकी कपिल से कुंजूस ससुर के रूप में वापसी हुई है तो फिर गुत्थी कैसे वो बनेंगे तो सुनिए अब सुनील ग्रोवर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में डबल रोल में नजर आयेंगे।

मतलब कि वो ससुर और गुत्थी दोनों ही करेक्टर को प्ले करेंगे और इसकी शुरूआत इस वीकेंड एपीसोड से ही होगी। कार्यक्रम का यह मशहूर किरदार उस एपीसोड में नजर आएगा जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म 'इट्स एंटरटेंमेंट' के प्रचार के लिए वहां पहुंचेंगे। अक्षय के साथ उनकी सह-अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और 'जूनियर' नामक कुत्ता भी होगा।

Post by Kapil sharma.

कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की मौजूदगी वाली कड़ी में गुत्थी के मंच पर वापसी करने से पूर्व इस आशय की घोषणा सबसे पहले उसकी सहेली पलक द्वारा की जाएगी। गौरतलब है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जब कलर्स के हिट शो 'कॉमेडी नाइट् विद कपिल' को छोड़ा था तो एक नये विवाद को जन्म दिया था।

कपिल शर्मा से ज्यादा पैसे की मांग के कारण सुनील उर्फ गुत्थी को शो से निकाल दिया गया

कहा गया था कि शो को होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा से ज्यादा पैसे की मांग के कारण सुनील उर्फ गुत्थी को शो से निकाल दिया गया है। फिर खबर आयी कि कलर्स चैनल वालों को सुनील के नखरे और दबंगई रास नहीं आयी। इसलिए उन्हें शो से आउट करके एक नोटिस पकड़ा दिया गया है जिसमें कहा गया था कि वो अब गुत्थी का रोल कहीं नहीं कर सकते हैं।

देखते रहिए कलर्स पर रात दस बजे शनिवार-रविवार 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'

लेकिन अब सारे मामले पर पानी फिर चुका है और सुनील ग्रोवर की शो में वापसी हो चुकी है। अब आप एक बार फिर से अपनी चहेती गुत्थी से मिलने के लिए तैयार हो जाइये और देखते रहिए कलर्स पर रात दस बजे शनिवार-रविवार 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X