तो इस कुत्ते ने छीन लिया कपिल से मां का प्यार!
हालांकि कपिल इस बात से खुश भी हैं.. इस प्रसंग का जिक्र कपिल ने ट्विटर पर किया है। कपिल ने 'जंजीर' का राज खोलते हुए लिखा है कि वह पुलिस का कुत्ता हुआ करता था, लेकिन अब उसे छोड़ दिया गया है। मुझे वह एक नजर में भा गया। मेरे पिता पुलिस में थे। मैं जब 15 साल का था तो उनका निधन हो गया। मेरी मां ने जब 'जंजीर' को देखा तो तुरंत बोलीं, 'तुम्हारे पिता ने उसे हमारे लिए भेजा है।' जल्द ही वह मेरी मां और मेरे घर पर सबका चहेता बन गया।"
इसलिए ही कपिल ने घर में कुत्ते रखने वालों के लिए एक संदेश भेजा है कि , "कृपा करके जब वे बूढ़े हो जाएं तो उन्हें लावारिस न छोड़ें। जब कुत्ते छोटे-छोटे होते हैं तो लोग उन्हें बड़ी खुशी खुशी घर लाते हैं, लेकिन बड़े होने पर वे उन्हें प्यारे नहीं लगते। कुत्ते परिवार पर एक बोझ बन जाते हैं।"
हाल ही में कपिल शर्मा क्रिकेटर युवराज सिंह की ओर से कैंसर पीड़ितों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने लंदन पहुंचे थे जहां वो अपनी मां को अपने साथ ले गये थे। कपिल ने कहा था उनकी मां पहली बार विदेश जा रही हैं इस बात से वो काफी खुश और उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












