कॉमेडी.. में सुनील इज बैक लेकिन गुत्थी नहीं बनेंगे कपिल के ससुर!

एक बार फिर से खबर आयी है कि कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अभिनेता सुनील ग्रोवर यानी कि गुत्थी की वापसी होने जा रही है। लेकिन इस बार शो में सुनील ग्रोवर गुत्थी के रूप में नहीं बल्कि कपिल शर्मा के ससुर के रूप में दिखायी पड़ेंगे।

शो में उनकी एंट्री कपिल की पत्नी का किरदार निभा रही सुमोना से मदद मांगने से होगी। कहा जा रहा है कि सुनील ने शो के लिए कांट्रेक्ट साइन कर लिया है। हालांकि सुनील की वापसी शो के दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज होगी इसलिए इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जब कलर्स के हिट शो 'कॉमेडी नाइट् विद कपिल' को छोड़ा था तो एक नये विवाद को जन्म दिया था। कहा गया था कि शो को होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा से ज्यादा पैसे की मांग के कारण सुनील उर्फ गुत्थी को शो से निकाल दिया गया है। फिर खबर आयी कि कलर्स चैनल वालों को सुनील के नखरे और दबंगई रास नहीं आयी। इसलिए उन्हें शो से आउट करके एक नोटिस पकड़ा दिया गया है जिसमें कहा गया था कि वो अब गुत्थी का रोल कहीं नहीं कर सकते हैं।

जिसके बाद तो सुनील ग्रोवर को बेचारा और कपिल शर्मा और कलर्स को दबंग बनाकर काफी कुछ लिखा और दिखाया गया। सुनील ने कपिल के मुकाबले अपना नया शो 'मैड इन इंडिया' लांच किया लेकिन शो ने सुनील की सारी हवा निकाल दी और शो लगातार फ्लॉप ही रहा और अब बंद हो चुका है। हालांकि इससे पहले दो बार ऐसी खबरें आ चुकी हैं लेकिन दोनों ही बार यह खबरें अफवाहें ही साबित हुई हैं। देखते हैं कि इस बार यह खबर सही साबित होती है या नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X