सनी लियोन के सच्चे शार्गिद....Tv के ये हैंडसम एक्टर!

[टेलीविजन] जैसा कि आपको पता है, बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' एक्ट्रेस सनी लियोन और रोडीज फेम रणविजय सिंह शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' साथ होस्ट करने वाले हैं। लिहाजा, दोनों अभी से इसके प्रचार में लग गए हैं।

हाल ही में दोनों शो के प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो 'वॉट वूमेन लव' में साथ डांस करते नजर आए। 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8' के लांच के लिए चैनल ने शो के इंट्रो के तौर पर म्यूजिक वीडियो तैयार किया। शो की थीम 'द वे टू अ वूमेंस हार्ट' है। वीडियो में रणविजय और लियोन एक कपल के रूप में डांस और रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर की 'साली' अब जोधा- अकबर के साथ दिखेंगी Tv पर

एमटीवी की ओर से एक बयान में कहा गया, "सनी बेहद आकर्षक हैं और इस मायने में बेहतरीन टीचर हैं, जबकि रणविजय उनके सच्चे शागिर्द और ब्वॉयफ्रेंड हैं। इनसे भारतीय लड़कों को एक सबक लेना चाहिए।"

सनी और रणविजय दोनों को वीडियो में काम करके मजा आया। बता दें, सनी 'एमटीवी स्पिलट्सविला' की दूसरी बार होस्टिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा, "यह मजेदार है कि इस बार शो में मेरे साथ रणविजय हैं। मैंने उन्हें 'एमटीवी रोडीज' में देखा है।"

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X