फिल्मों मे हुए फ्लाप तो टीवी पर सुपरहीरो बनने चले रणविजय
रणविजय सिंह फिल्मों में कोई कमाल नहीं दिखा पाए लेकिन दर्शकों में उनका क्रेज़ बरकरार है। रोडीज़ में झंडे गाड़ने के बाद पता नहीं क्यों उन्हें बड़े परदे का लालच आया और वो निकल लिए सपनों की दुनिया में खैर इस बार वो एक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स की भरमार के साथ लौट हैं। पुकार नाम से शुरू किए जाने वाले इस शो में रणविजय सिंह मुख्य किरदार में होंगे।

टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले सास बहू ड्रामा और रियलटी शो के बीच तीन बेहतरीन शो टीवी पर दस्तक देने जा रहे हैं। प्रोमो देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीवी दर्शक इन्हें खूब पसंद करेंगे।
रणविजय सिंह इस शो में इंडियन आर्मी के एक मेजर की भूमिका निभा रहे हैं जो अपराध और आतंकवाद के खात्मे के लिए संघर्ष करता है। इसे शो को हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म हॉलीडे से प्रेरित माना जा रहा है। पुकार के प्रोमो में रणविजय सिंह काफी स्मार्ट लग रहे हैं, आशा करते हैं शो की स्टोरीलाइन भी अच्छी हो। पुकार नवंबर मध्य में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित होगा।
वहीं बात करें एक और एक्शन सीरियल की तो शक्तिमान और हातिम के बाद एक और सुपरहीरो टीवी पर दस्तक दे चुका है। महारक्षक आर्यन नाम से ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो को सुपरमैन से प्रेरित बताया जा रहा है। आर्यन की भूमिका में नए अभिनेता आकर्षण सिंह दिखेंगे। बच्चों के ईर्द-गिर्द घुमने वाले इस शो को दर्शक कितना पसंद करते हैं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
सोनी चैनल पर दिखाए जाने वाले एक और टीवी शो की बात करें तो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के बाद इसी तर्ज पर निर्माता एकता कपूर इतना करो ना मुझे प्यार नाम से एक और सीरियल लेकर आ रही हैं। इस प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि यह एक तरह की मैच्योर लव स्टोरी है जिसमें रोनित रॉय और पल्लवी कुलकर्णी नेरूरकर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि फिल्मों में जबर्दस्त अभिनय करने वाले रोनित को लोग इस नए सीरियल में किस तरह से लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications













