कौन करता रहता है एकता कपूर का पीछा???
बुधवार को बालाजी हाउस में मीडिया से बातचीत करने के दौरान एकता कपूर के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे सभी हैरान हैं। दरअसल गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की जगह अब उनका शो 'बॉक्स क्रिकेट लीग' लेगा, जिसके लिए वो मीडिया से बात कर रही थी। तभी एक लगभग 35 साल का दिखने वाला शख्स फटाफट से उनकी तस्वीरें लेने लगा।

दरअसल यह शख्स एक कोने में खड़ा होकर उनकी तस्वीरें खींच रहा था। एकता के चिल्लाने पर जिससे वो आदमी डर गया। वो व्यक्ति अपना पहचान पत्र और मोबाइल फोन वहीं छोड़कर भाग गया। हमें पता चला कि वो एक बहरूपिया था और खुद को एक अखबार का पत्रकार बता रहा था। उसके फोन में एकता की कई तस्वीरें थी, जो अलग-अलग कार्यक्रमों में ली गई थी।'
एक अखबार के मुताबिक 'वो व्यक्ति अजीब सा है और लंबे समय से एकता कपूर का पीछा कर रहा है। वो फिल्म के कार्यक्रमों और पार्टियों में शामिल होने के लिए जिस आई कार्ड का इस्तेमाल करता है, वो फर्जी है। इससे पहले एक बार सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पिटाई की थी।
इस व्यक्ति को रविवार को एकता के घर के बाहर भी देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, 'वो कुछ समय से उनका पीछा कर रहा है। वो अक्सर उनके दफ्तर और घर के बाहर दिख जाता है। एकता ने अपने सुरक्षाकर्मियों को एहतियात बरतने के लिए कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











