वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद फिर से शुरु होने वाली है "रामायण"- इस चैनल पर होगा टेलीकास्ट- DETAILS
कोरोना लॉकडाउन के बीच, 28 मार्च से दूरदर्शन यानी DD National पर रामायण का प्रसारण शुरु किया गया था। इस शो के प्रति लोगों का उत्साह देखते बना। एक महीने तक लगातार यह टीआरपी पर टॉप पर बनी रही। दूरदर्शन पर रामायण की बेजोड़ सफलता को देखते हुए इसे लॉकडाउन के दौरान ही फिर से टेलीकास्ट करने की प्लानिंग चल रही है। लेकिन इस बार शो को दूरदर्शन नहीं, बल्कि स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा।
स्टार प्लस पर इसे 4 मई से रोज रात 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। कोई शक नहीं कि रामायण फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। फिलहाल कोरोना की वजह से देशभर में लॉकडाउन को बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि दूरदर्शन के बाद रामायण को तुरंत ही दोबारा स्टार प्लस पर प्रसारित करना, चैनल के लिए कितना फायदेमंद रहेगा!

दूरदर्शन पर 3 मई से श्रीकृष्णा पुनः प्रसारित किया जाएगा। यह शो भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा था। लिहाजा, लोगों को बेसब्री से इसका इंतजार है। बता दें, रामायण के री-टेलीकास्ट ने टेलीविजन के इतिहास में कई रिकॉर्ड कायम कर दिये हैं। अब श्रीकृष्णा को दर्शकों से कितना प्यार मिलता है.. यह देखना है।
इन दो बॉलीवुड फिल्मों को अधूरा छोड़ गए ऋषि कपूर- 50 सालों का शानदार फिल्मी सफर


Click it and Unblock the Notifications











