इन दो बॉलीवुड फिल्मों को अधूरा छोड़ गए ऋषि कपूर- 50 सालों का शानदार फिल्मी सफर
बॉलीवुड के शानदार अभिनेता ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांसे लीं। इनका जाना ना सिर्फ कपूर परिवार के लिए, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए भी किसी झटके से कम नहीं। इमरान हाश्मी के साथ 'द बॉडी' उनकी आखिरी फिल्म थी जो पिछले साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। वहीं, 2020-2021 में ऋषि कपूर और दो फिल्मों में नजर आने वाले थे।
ऋषि कपूर ने फिलहाल दो फिल्में साइन की थीं- द इंटर्न और शर्माजी नमकीन। लेकिन इन फिल्मों में काम किये बिना उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 2019 सितंबर में न्यूयॉर्क से कैंसर का इलाज कराकर ऋषि वापस भारत लौटे थे और उन्होंने जनवरी से 'शर्माजी नमकीन' की दिल्ली में शूटिंग भी शुरु कर थी। फिल्म की बस कुछ दिनों की शूटिंग और रह गई थी।

अब इन फिल्मों में ऋषि कपूर की जगह किसी और कलाकार को साइन किया जाएगा। 'द इंटर्न' में ऋषि कपूर के साथ दीपिका नजर आने वाली थीं। गुरुवार को अभिनेता के निधन से दीपिका को भी बड़ा झटका लगा है। शोकग्रस्त उन्होंने अपने सोशल मीडिया की डीपी ब्लैक कर ली है। कोई दो राय नहीं कि ऋषि कपूर के साथ फिल्म इंडस्ट्री ने एक बहुत ही दमदार और प्रतिभावान कलाकार को खो दिया है।
यहां देंखे ऋषि कपूर का फिल्मी सफर-


Click it and Unblock the Notifications











