दूरदर्शन "रामायण" का धमाकेदार वर्ल्ड रिकॉर्ड, "गेम ऑफ थ्रोन्स" को बुरी तरह पछाड़ा- रचा इतिहास
सॉकडाउन के दौरान रामानंद सागर के 'रामायण' को री-टेलीकास्ट का निर्णय दूरदर्शन के लिए काफी फायदेमंद साबित रहा है। 30 सालों के बाद दोबारा प्रसारित होने के बावजूद शो को लेकर दर्शकों के बीच गजब की उत्सुकता और उत्साह को देखा गया है। एक महीने तक लगातार यह टीआरपी पर टॉप पर बनी रही। रामायण ने टेलीविजन के इतिहास में कई रिकॉर्ड कायम कर दिये हैं।
वहीं, पिछले दिनों दूरदर्शन ने जानकारी दी कि रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया। व्यूअरशिप की रेस में रामायण ने चर्चित सीरिज गेम्स ऑफ थ्रोन्स और द बिग बैंग थ्योरी को भी पीछे छोड़ दिया है।

गेम ऑफ थ्रोन्स के इस रिकॉर्ड को लंबे समय तक कोई नहीं तोड़ पाया था। लेकिन रामायण ने इसे लगभग चार गुना आंकड़ों के साथ ध्वस्त किया है। जहां रामायण को एक दिन में 77 मिलियन की व्यूअरशिप मिली, वहीं गेम ऑफ थ्रोन्स को एक दिन में 19.6 मिलियन लोगों ने देखा था और द बिग बैंग थ्योरी को 18 मिलियन लोगों ने।
इस सफलता पर सीता यानि की दीपिका चिखलिया ने भी प्रतिक्रिया दी है। दीपिका ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि यह 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से बहुत आगे निकल गया है। यह एक ऐसा शो है जिसे सभी ने देखा है। इसकी अपनी एक विरासत रही है। मेरा मानना है कि पुन: प्रसारण की यह सफलता इसकी वास्तविक सफलता के चलते है।'
लॉकडाउन के बीच सलमान खान कर रहे हैं जरूरतमंदों की मदद- बैलगाड़ियों में भरकर भेजा राशन- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications
