लॉकडाउन के बीच सलमान खान कर रहे हैं जरूरतमंदों की मदद- बैलगाड़ियों में भरकर भेजा राशन- VIDEO
कोरोना के खिलाफ जंग में सलमान खान बढ़ चढ़कर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। आर्थिक योगदान के अलावा सलमान खान हजारों लोगों के खाने पीने का भी ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां वो अपने फॉर्महाउस से टैक्टर और बैलगाड़ियों में राशन का सामान भरकर भेजते नजर आ रहे हैं। इस काम में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, लूलिया वंतूर, वलूचा डिसूजा आदि भी दिखाई दे रहे हैं।
सलमान लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल फॉर्महाउस पर हैं, जहां से वो जरूरतमंदों के लिए राशन भेज रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "आप सभी के योगदान का धन्यवाद, सभी का धन्यवाद.." हालांकि इस वीडियो पर सलमान को कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं क्योंकि वहां किसी ने भी ग्लॉव्स नहीं पहना है। लेकिन फैंस सलमान का साथ दे रहे हैं।

अभिनेता ने लोगों से अपील की है कि 'अन्न दान चैलेंज' में शामिल हों, और ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करें। ताकि लॉकडाउन के दौरान भुखमरी की समस्या से लोगों को ना जूझना पड़े। बता दें, लॉकडाउन में सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की जिम्मेदारी उठाई है। कुछ दिनों पहले सलमान ने सभी मजदूरों के अकाउंट में 3 हजार का फंड ट्रांसफर किया था।
View this post on Instagram@jacquelinef143 @vanturiulia @rahulnarainkanal @imkamaalkhan @niketan_m @waluschaa @abhiraj88
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
जैकलीन फर्नांडीज ने शेयर की सलमान खान की 'हॉट' वर्कआउट फोटो- सोशल मीडिया पर वायरल


Click it and Unblock the Notifications











