राखी सावंत को प्रपोज़ करने के बाद इन दो दीवानों ने कर ली किसी और से शादी!
[टेलीविजन] एनडीटीवी इमैजिन का शो राखी का स्वयंवर तो आपको याद ही होगा। बिल्कुल अलग कॉन्सेप्ट के साथ इस शो ने रातों रात चैनल को करोड़पति बना दिया था। राखी सावंत को लुभाने और उनसे ब्याह करने शो में कई लड़के भी आए। शो को सबने इंजॉय किया। देखने वालों को राखी का ड्रामा भाया तो राखी को शो में आए लड़कों का ड्रामा भाया।
खैर, इस शो के दौरान 13 लड़कों ने राखी सावंत को लुभाने की कोशिश की थी। इनमें से हमारे यूपी वाले भईया मनमोहन तिवारी तो सबको याद ही होंगे जो बाद में बड़ी चालाकी से शो से निकल लिए और एक्टर बन लिए। मनमोहन तिवारी आज कल हम हैं ना में दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कर ली है शादी।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है: दद्दाजी की मौत नैतिक-अक्षरा की राष्ट्रीय समस्या है!]
वहीं शो में एक और प्रतिभागी थे रमन हांडा जिन्होंने राखी को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने लाइफ ओके की लक्ष्मी यानि कि सृष्टि आर्या की बहन के साथ इंगेजमेंट कर ली है। और अब एक नई ज़िंदगी की शुरूआत करने वाले हैं।
[दीया और बाती हम: सूरज के सपनों में आया ट्विस्ट, कौन करेगा मदद]
हमारी तरफ से इन दोनों नए जोड़ों को ढेरों शुभकामनाएं!


Click it and Unblock the Notifications












