दीया और बाती हम: बिग बॉस के बाद सूरज के साथ दिखेंगे ये एक्टर!
[टेलीविजन] कहीं आप गौतम गुलाटी से कन्फ्यूज़ मत हो जाइएगा। यहां बात हो रही है पुनीत इस्सर की जो बिग बॉस के बाद अब टीवी पर वापस आने के लिए तैयार है। पुनीत इस्सर बनेंगे सीरियल में सूरज के कबड्डी कोच। गौरतलब है कि पहले ये रोल जिम्मी शेरगिल को दिया गया था लेकिन सूरज के साथ जिम्मी की उम्र बराबर लग रही थी।
इसलिए अब फाईनल पुनीत इस्सर ही इस शो में कोच बनकर एंट्री करेंगे। पुनीत का रोल कैसा होगा इस बारे में अभी किसी ने कोई चर्चा नहीं की है। वहीं संध्या वापस ड्यूटी पर पहुंच चुकी है और इस बार वो एक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली है।
[एक थप्पड़, एक कंट्रोवर्सी और एक आईटम के बाद TV पर डेब्यू!]
भाभो ने भी अंकुर के साथ ऑल इज़ वेल कर लिया है और फिलहाल सीरियल बिल्कुल सही ट्रैक पर चल रहा है। सूरज कबड्डी खेलकर पचास लाख रूपये जीतेगा और अपने सपनों का महल यानि कि होटल बनाएगा। अगर अदिति से बच पाया तो...आगे के ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ते रहिए hindi.filmibeat.com
[साथ निभाना साथिया: वीडियो में देखिए कैसे नाच रहे अहम और उनके बच्चे]


Click it and Unblock the Notifications












