विक्रम भट्ट के लिए प्रत्युषा ने बालिका-वधू छोडा़
कलर्स का सुपरहिट सीरयल 'बालिका वधू' की आंनदी अब बदल जायेगी। आनंदी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी का शो से टाटा-बाय-बाय हो गया है। कहा जा रहा है कि शो वाले प्रत्युषा के नाज-नखरों से बहुत परेशान थे इसलिए उन्होंने प्रत्युषा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि प्रत्युषा को विक्रम भट्ट की फिल्म में हिरोईन का रोल मिल गया है जिसके कारण उन्होंने नखरे करना शुरू कर दिया था जिससे परेशान होकर शो वाले उन्हें खुद निकालने पर मजबूर हो गये थे।
हालांकि प्रत्युषा का कहना है कि वो डेली सोप की वजह से अपनी सेहत और अपनी मां पर ध्यान नहीं दे पा रही थीं जिसके कारण उन्होंने शो छोड़ा है वो अब कुछ दिन अपने घर-परिवार के साथ बिताना चाहती हैं और उनका बॉलीवुड में फिलहाल जाने का कोई इरादा नहीं है।अब कारण जो भी हो सच्चाई यही है कि बालिका-वधू से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बैनर्जी अब आने वाले दिनों में आपके सामने आनंदी के रूप में दिखायी नहीं पड़ेंगी और उनकी जगह आनंदी का किरदार गुजराती बाला तोरल रासपुत्रा निभायेंगी। देखते हैं कि आनंदी के बदल जाने से शो पर क्या असर पड़ता है?


Click it and Unblock the Notifications












