बदल जायेगी आपकी आनंदी...
कलर्स के लोकप्रिय शो 'बालिका वधू' के हर किरदार से लोग जुड़ा हुआ महसूस करते हैं जिसके कारण ही पिछले कई सालों से यह शो नंबर वन है। इस शो के मुख्य किरदार आनंदी तो सबकी चहेती ही है। जब छोटी आनंदी यानी अविका गौर ने शो छोड़ा था और शो ने पांच साल का लीप लिया था तो यह खबर सभी मुख्य चैनलों की हेडलाइन बन गयी थी। लेकिन अविका गौर के जाने और नई आंनदी यानी कि प्रत्यूषा बैनर्जी के आने के बाद शो ने अपनी रफ्तार नहीं छोड़ी और आज प्रत्युषा बैनर्जी आज टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन गयी हैं।
लेकिन वो ही प्रत्युषा बैनर्जी अब दो दिन बाद शो में नजर नहीं आयेंगी। मतलब यह कि वो बालिका वधू छोड़ रही हैं। अब उनकी जगह आनंदी का किरदार नई ऐक्ट्रेस तोरल रासपुत्रा निभाने वाली हैं।
खैर टीवी की दुनिया में किरदारों के चेहरे बदलना कोई बड़ी बात नहीं है। कुछ दिनों पहले स्टार प्लस के मशहूर शो साथ निभाना साथिया... की गोपी बहू भी बदल गयीं। कभी गोपी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जिया माणिक शो की टीआरपी मानी जाती थी लेकिन उनके जाने से शो की टीआरपी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है जिससे यह बात साबित होती है कि लोग किरदारों को पसंद करते हैं ना कि चेहरों को। वैसे बालिका वधू के किरदार गहना, सुगणा और श्याम पहले ही चेंज हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












