6 महीने की कोर्टशिप के बाद रचाई थी शादी 2 साल में ही उजड़ी गृहस्थी, तलाक ले रही है ये टीवी एक्ट्रेस
Prakirti Nautiyal Divorce: ग्लैमर की दुनिया से एक और शादी टूटने की खबर आ रही है। इस बार 'नामकरण' और 'सैराब' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आईं प्रकृति नौटियाल का घर टूटने की रिपोर्ट्स हैं। बताया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस शादी के सिर्फ दो साल बाद ही पति से अलग हो रही है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है जिससे इसके फैंस काफी हैरान है।

कंपैटेबिलिटी इश्यूज बने मुद्दा
रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रकृति और उनके पति वंदित शाह ने तलाक के लिए अर्जी दी है। इस पर अगली सुनवाई नवंबर में होगी।'ईटाइम्स' के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि प्रकृति नौटियाल और उनके पति ने शादी के बाद अकसर होने वाले झगड़ों और कंपैटेबिलिटी इश्यूज होने की वजह से शांति से अलग होने का फैसला किया। दोनों ने 6 महीने की कोर्टशिप के बाद 14 फरवरी 2024 में शादी की थी।
शादी के बाद बदल गई चीजें
जहां प्रकृति नौटियाल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है, वहीं एक सोर्स ने बताया, 'प्रकृति और वंदित एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए लग रहे थे और छह महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही हालात बदल गए। उनके बीच अकसर अनबन और बहस होने लगी और समय के साथ उन्हें एहसास हुआ कि वो एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं।'
प्रकृति नौटियाल की टीवी शोज
सोर्स ने बताया कि आखिरकार, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और तलाक लेने का फैसला किया। प्रकृति उसी साल अगस्त में अपने ससुराल से अलग हो गईं और तब से अलग रह रही हैं। प्रकृति नौटियाल के करियर की बात करें, तो वह अभी टीवी शो 'सैराब' में नजर आ रही हैं, पर इससे पहले वह 'शहज़ादी... है तू दिल की' में काम करल रही थीं। हालांकि, उस शो को अचानक ही बंद कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
