शादी से पहले प्रेग्नेंट, सुहागरात का वीडियो लीक, मौसी के लड़के संग.. हुआ तलाक, सौतेली मां ने छीना बच्चा

Paras Thakral Sneha Sachdeva: अभी के वक्त में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की जिंदगी को लेकर लोग काफी ज्यादा जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आजकल इनफ्लुएंसर्स भी व्लॉग के जरिए अपने जीवन के बारे में बताते हुए नजर आते हैं। आज हम आपको दिल्ली की यूट्यूबर स्नेहा सचदेवा और पारस ठकराल के बारे में बताने वाले हैं। जो एक वक्त पर पति-पत्नी थे लेकिन दोनों के बीच कड़वाहट आई और रिश्ता खत्म हो गया।

Paras Thakral Sneha Sachdeva

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पारस ठकराल और स्नेहा सचदेवा एक यूट्यूब इनफ्लुएंसर्स है। दोनों ने व्लॉग और प्रैंक वीडियो बनाकर लोकप्रियता हासिल की। अभी के वक्त में यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स है। कोलैब और प्रमोशन के अलावा व्लॉगिंग से वह लाखों की कमाई करते हैं। जहां एक तरफ पारस ठकराल के ढाई मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है तो वही स्नेहा सचदेवा के यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

स्नेहा और पारस की शादी साल 2020 में अक्टूबर महीने में हुई थी। दोनों की यह लव मैरिज थी। दोनों शादी के बाद अपनी लव लाइफ और घर से जुड़े हुए वीडियो भी शेयर किया करते थे। दोनों ने अपना सुहागरात वाला वीडियो भी शेयर किया था जिसके बाद काफी उनकी आलोचना हुई थी। अप्रैल 2021 में दोनों का बेटा ह्रदय ठकराल का जन्म हुआ।

स्नेहा पर लगे मौसी के बेटे संग गुपचुप बात करने के आरोप

शादी के कुछ वक्त बाद ही स्नेहा और पारस में मतभेद शुरू हो गए थे। दोनों के बीच खूब क्लेश और लड़ाई झगड़े हुए। बाद में स्नेहा सचदेवा ने पति पर मारपीट के आरोप लगाए और वही पारस ठकराल में बीवी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा दिए। एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पारस ने कहा था कि वह बच्चे को दूध नहीं पिलाती थी। वह अपनी सगी मौसी के बेटे यानी कजिन के साथ चोरी छुपे बात करती थी।

पारस ने बेटा देने से किया इनकार

जब बात ज्यादा आगे बढ़ गई थी तो स्नेहा सचदेवा भी अपना ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। स्नेहा ने दावा किया था कि वह अपने छोटे से बेटे को लेकर आना चाहती थी लेकिन पारस ने बेटे को देने से साफ इनकार कर दिया। पारस ने दावा किया था कि स्नेहा ने बेटे को पाला नहीं है उनकी मां और पिता ने पाला पोसा है। काफी ज्यादा विवाद बढ़ने के बाद जून 2023 में दोनों का तलाक हो गया।

स्नेहा सचदेवा ने परस ठकराल पर उन पर हाथ उठाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की थी जहां पर उनके चेहरे पर नीला निशान नजर आ रहा था। स्नेहा ने खुलासा किया था कि पारस ठकराल ने उन्हें गोली से मार देने की धमकी भी दी थी।

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी स्नेहा सचदेवा

जब दोनों अलग-अलग रहने लग गए थे तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ व्लॉग के जरिए गंभीर आरोप लगाते हुए भी नजर आए। परस ठकराल ने स्नेहा सचदेवा के कैरेक्टर पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। स्नेहा सचदेवा ने पारस ठकराल पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। पारस छाबड़ा का वैशाली नाम की एक महिला के साथ में रिश्ता रह चुका है यह भी उन्होंने दावा किया था।

Also Read
'कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी' 63 साल की सीमा आनंद ने खुलकर बताया क्या चाहती है महिलाएं
'कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी' 63 साल की सीमा आनंद ने खुलकर बताया क्या चाहती है महिलाएं

पारस ठकराल ने की दूसरी शादी

तलाक हो जाने के बाद पारस ठकराल ने दिसंबर 2024 में वैशाली के साथ में दूसरी शादी कर ली थी जिनका नाम अब पिन्नू बताया जाता है। दावा किया जाता है कि यह वही महिला है जिसके साथ स्नेहा सचदेवा ने पारस के अफेयर को लेकर आरोप लगाया था।

अब क्या कर रही हैं स्नेहा सचदेवा?

स्नेहा सचदेवा की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक इनफ्लुएंसर के तौर पर काम कर रही है और अभी तक उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की है। उनका बेटा अब सौतेली मां पिन्नू, पिता पारस ठकराल और दादा-दादी के साथ में ही रहता है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X