..................... Parineeti Chopra, Ranveer Singh and their Titanic moment - Hindi Filmibeat

किल दिल: परिणीति - रणवीर का किलिंग 'Titanic'मूमेंट

परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह आजकल किलिंग केमिस्ट्री से दिल किल कर रहे हैं। अब ये केवल एक फिल्म का साथ है या कुछ ज़्यादा ये तो हमें नहीं पता, पता है तो बस ये कि रणवीर सिंह ने परिणीति और अपनी किल दिल के लिए दीपिका के साथ बाजीराव मस्तानी की शूट रोक दी है।

खैर फोकस करते हैं परी और वीर पर। किल दिल के सितारे फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के सेट पर। और वहां हुआ जमकर धमाल। तब तक परिणीति रणवीर ने कैमरा को वो दे दिया जिसकी हर कैमरे को तलाश होती है। नहीं समझे! अरे क्लिकिंग मूमेंट। पोस था टाइटैनिक का तो कैमरों ने भी उन्हें झट कैद कर लिया।

अब ये केमिस्ट्री असली है या नकली है ये तो हम नहीं जानते रणवीर। हमें बस ये पता है कि दीपिका भी जल्द सलमान खान के साथ रोमांस करने वाली है। वो भी यशराज रोमांस। तो ये क्या करूं ओ लेडीज़ मैं हूं आदत से मजबूर मोड से बाहर निकलिये जनाब। वैसे भी दीपिका का नाम आपके फोन में किस नाम से सेव ये हम दुनिया को बता चुके हैं। हां अगर केवल प्रमोशन की बात है तो आपकी और परिणीति की केमिस्ट्री वाकई killing है!

PICS - तस्वीरों में देखिए किल दिल की टीम का कॉमेडी नाइट्स के सेट पर धमाल


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X