रणबीर के लिए 'low battery' थीं दीपिका, रणवीर के लिए हैं 'ऑप्शन'
दीपिका पादुकोण को हमेशा ऐसे लड़के क्यों मिलते हैं जो उनको बिल्कुल सीरियसली नहीं लेते ये तो हमारी समझ के बिल्कुल बाहर है पर खबरी कहता है कि ये सच है।
शूट चल रहा था बाजीराव मस्तानी का और रणवीर सिंह अपने फोन से स्पीकर अटैच करके गाने सुन रहे थे कि तभी उनका फोन बजा।
अब इसमें कोई खबर नहीं है, फोन तो सबका बजता है लेकिन सबकी स्क्रीन पर नाम ऐसा डिस्प्ले नहीं होता। अब आप अपनी गर्लफ्रेंड का नाम क्या सेव करेंगे....ज़्यादा मजनू आशिक हुए तो बाबू..शोना...जानू तो थोड़े नॉर्मल हुए तो नाम का कोई शॉर्ट फॉर्म...लेकिन रणवीर सिंह ने हमारी प्यारी दीपू का नंबर सेव किया दीपिका ऑल्टरनेटिव। अब ये न तो सुनने में रोमांटिक न देखने में। खैर अब दीपिका के बॉयफ्रेंड्स इतने अनरोमांटिक क्यों हैं भगवान जाने।
गौरतलब है कि एक चैट शो पर बात करते समय रणबीर कपूर ने बताया था कि मम्मी पापा और लोगों से छुपाने के लिए वो एक खास इंसान का नाम 'LOW BATTERY' रख दिया था। चलिए रणबीर कपूर को तो थोड़ा क्रियेटिव होने के लिए एक दो नंबर एक्स्ट्रा भी मिल सकते हैं लेकिन रणवीर सिंह का दीपिका alternative तो वाकई बहुत बोरिंग थो। रणवीर सिंह को हमारी सलाह ये है कि अपनी फिल्मों से कुछ सीखो बॉस नहीं तो दीपिका का दिल किल करना impossible है और ये 'तमाशा' देखने में रणबीर कपूर को थोड़ा मज़ा ज़रूर आएगा।


Click it and Unblock the Notifications












