Video: OMG राजीव खंडेलवाल को कृतिका ने मारा थप्पड़
चौंक गये ना आप .. लेकिन दोस्तों टीवी की गलियारों में यही चर्चा है कि टीवी की दुनिया की कमसिन अभिनेत्रियों में से एक कृतिका कामरा ने टीवी के शाहरूख खान कहे जाने वाले राजीव खंडेलवाल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है।
खबर है कि शूटिंग के दौरान राजीव खंडेलवाल कृतिका के कुछ ज्यादा ही करीब आने की कोशिश कर रहे थे जिसे कृतिका इग्नोर करने की कोशिश कर रही थीं लेकिन उनके सब्र का बांध तब टूट गया जब राजीव ने उन्हें किस करने की कोशिश की और उन्होंने जोरदार थप्पड़ उनके गाल पर रसीद कर दिया। सुनने में आया है कि यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन इसके बारे में किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं की है।
अब यह सच में हुआ है या फिर यह एक पब्लिसिटी स्टंट है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर कृतिका और राजीव को जबरदस्त ट्रेंड में ला दिया है।
गौरतलब है कि शो 'न्यूजरूम' में राजीव खंडेलवाल और कृतिका कामरा साथ काम कर रहे हैं, इस शो में दोनों रिपोर्टर की भूमिका में दिखेंगे। इस शो में पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली परेशानियों को दिखाया जाएगा और साथ में राजीव-कृतिका की एक मीठी लवस्टोरी भी बात होगी लेकिन अब अगर सच में राजीव को थप्पड़ पड़ गया है तो यह लवस्टोरी स्वीट कैसे होगी यह एक सोचनीय विषय है।


Click it and Unblock the Notifications












