'कॉमेडी नाइट्स.' में सुनील इज बैक...ससुर बन कपिल को देंगे गालियां..

लीजिये आपके मनपसंद शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में आपके मनपसंद कलाकार सुनील ग्रोवर की वापसी हो ही गई। लेकिन इस बार शो में वो कपिल के पड़ोसी गुत्थी बनकर नहीं बल्कि उनके ससुर बनकर आयेंगे। वो थोड़े से पागल और सनकी व्यक्ति का रोल करेंगे। शो के मुख्य किरदार बिट्टू शर्मा अपनी पत्नी मंजू का हमेशा से ही मजाक उड़ाते रहते हैं इसलिए मंजू अब उन्हें जवाब देने के लिए अपने पापा को लेकर आयेंगी।

'कॉमेडी नाइट्स.' में सुनील इज बैक...ससुर बन कपिल को देंगे गालियां..

कहा जा रहा है सुनील अपनी शो में वापसी लेकर काफी खुश हैं। सुनील शो में अपने बैग में चप्पलें रख कर उन्हें बिट्टो पर फेंकने, अपनी खुद की शर्ट की जेब में थूकने जैसी अजीबोगरीब हरकतें करेंगे और पूरी तरह से अपने आप को एक पागल व्यक्ति साबित करेंगे। सुनील वाला शो इस हफ्ते पेश होगा। इसलिए इस बार शो के एपिसोड में दर्शकों को काफी मजा आने वाला है तो साथियों डोंट मिस इट ..'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' ऑन कलर्स।

गौरतलब है कि कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने जब कलर्स के हिट शो 'कॉमेडी नाइट् विद कपिल' को छोड़ा था तो एक नये विवाद को जन्म दिया था। कहा गया था कि शो को होस्ट और निर्माता कपिल शर्मा से ज्यादा पैसे की मांग के कारण सुनील उर्फ गुत्थी को शो से निकाल दिया गया है। फिर खबर आयी कि कलर्स चैनल वालों को सुनील के नखरे और दबंगई रास नहीं आयी। इसलिए उन्हें शो से आउट करके एक नोटिस पकड़ा दिया गया है जिसमें कहा गया था कि वो अब गुत्थी का रोल कहीं नहीं कर सकते हैं।

जिसके बाद तो सुनील ग्रोवर को बेचारा और कपिल शर्मा और कलर्स को दबंग बनाकर काफी कुछ लिखा और दिखाया गया। सुनील ने कपिल के मुकाबले अपना नया शो 'मैड इन इंडिया' लांच किया लेकिन शो ने सुनील की सारी हवा निकाल दी और शो लगातार फ्लॉप ही रहा और अब बंद हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X