एजाज ने लगाया कपिल पर इनसेक्योर होने का आरोप
कहते हैं ना जो जितना कामयाब होता है वो उतना ही बदनाम भी हो जाता है। और यह बात पूरी तरह से टीवी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा पर भी लागू होती है। सुनील ग्रोवर और कमाल खान के बाद अब टीवी अभिनेता एजाज खान ने कपिल पर मगरूर होने का आरोप लगाया है।
एजाज ने कहा कि कपिल ने उन्हें अपने शो में बुलाकर लंबा शूट किया लेकिन उनका वाला एपीसोड आज तक टेलिकास्ट नहीं हुआ है। जबकि उसे मई में ही टेलिकास्ट हो जाना चाहिेए था।
एजाज ने ट्विटर पर आरोप लगाया है कि इस बारे में उन्होंने कई बार कपिल शर्मा को फोन और मैसेज किए लेकिन कपिल ने उसका कोई जवाब नहीं दिया है और तो और वो उन्हें इग्नोर कर रहे हैं।
एजाज का कहना है कि शायद कपिल उनके जबरदस्त परफारमेंश से बुरी तरह से घबरा गये हैं, वो इनसेक्योर हो गये हैं और इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। एजाज ने कहा कि कपिल का शो स्क्रीप्टेड है और कपिल शर्मा बिना स्क्रीप्ट के कुछ नहीं कर सकतें है।
फिलहाल एजाज के इस बयान पर कपिल शर्मा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। अपने विरोधियों को चुप कराने में माहिर कपिल शर्मा देखते हैं कि एजाज को क्या जवाब देते हैं?
kapil sharma comedy nights with kapil tv colors twitter कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल टीवी कलर्स ट्विटर एजाज खान


Click it and Unblock the Notifications
