मुबारक हो, कपिल शर्मा बाप बनने वाले हैं

कॉमेडियन कपिल शर्मा असल जिंदगी में नहीं, बल्कि टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में कुछ ऐसा होना जा रहा है। कॉमेडी नाइट्स ने हाल में एक साल पूरा किया है। इस मौके पर शो में कुछ नया होने जा रहा है। कपिल की पत्नी का किरदार निभाने वाले सुमोना चक्रवर्ती उर्फ मंजू ने कपिल के फेसबुक पेज पर लिखा है कि शर्मा जी, एक साल पूरा हो गया, अब दादी को पोता दे ही देते हैं।
कपिल ने कॉमेडी नाइट्स के एक साल पूरे होने पर अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती के साथ एक खास फोटो भी फेसबुक पर शेयर की है।
सुमोना के इसी कमेंट से सभी अटकलें लगा रहे हैं कि शो में जल्द ही कपिल शर्मा बाप बनने जा रहे हैं।
entertainment kapil sharma father sumona chakrabarti comedian child marriage tv show कपिल शर्मा कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सुमोना चक्रवर्ती फेसबुक


Click it and Unblock the Notifications