आनंदी बनते ही गिर पड़ी तोरल..
कलर्स के बहुचर्चित शो बालिका वधू में इन दिनों लोग नयी आनंदी को देख रहे हैं जिन्होंने प्रत्युषा बैनर्जी की जगह शो में एंट्री की है, जिनका नाम हैं तोरल रासपु्त्रा। वह लोगों को अच्छी भी लगने लगी हैं, अब वह लोगों को कितनी अच्छी लगती हैं यह तो आने वाले समय में तब पता चल जायेगा जब शो की टीआरपी रिपोर्ट आयेगी। फिलहाल तो आनंदी बनना उनके लिए काफी तकलीफदेय साबित हो रहा है।
शो के सेट से खबर आ रही है कि शो कि शूटिंग करते समय आनंदी को लहंगा पहनकर गंगा के बच्चे मन्नू को गोद में लेकर भागना था। कहानी के मुताबिक गंगा का क्रूर पति रतन सिंह उसका पीछा कर रहा है।लेकिन जैसे ही तोरल ने बच्चे को उठाकर दौड़ना शुरू किया वो धड़ाम से नीचे गिर गयीं। उनका लहंगा उनके पैर में फंस गया और वो धड़ाम से नीचे गिर गयीं। शुक्र हैं उनको ज्यादा चोट नहीं आयीं। थोड़ी देर आराम करने के बाद तोरल ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी।
आपको बता दें कि जिस सीन को करने में वो गिर पड़ी थीं वो सीन आज रात को शो में प्रसारित होगा इसलिए अगर आप तोरल की मेहनत को देखना चाहते हैं तो आज कलर्स र रात आठ बजे देखना ना भूलें बालिका-वधू।


Click it and Unblock the Notifications












