झलक से पहले ही दौर में बाहर हुए एंडी, भवानी पर निकाली भड़ास
खुद एंडी इस बात से काफी हैरान हैं। शो से बाहर होने के बाद एंडी ने सारा गुस्सा अपनी कोरियोग्राफर भवानी पर निकाला और कहा कि भवानी काफी नयी थी, उन्हें समझ में ही नहीं आया कि दर्शकों से किस तरह से कनेक्ट किया जाता है।
एंडी ने माना कि रियलिटी शो को जीतने के लिए दर्शकों को खुश करना पड़ता है और हम वो ही नहीं कर पाये, इस बात का मुझे काफी दुख है। मैंने सोचा नहीं था कि मेरा सफर इतनी जल्दी झलक से खत्म हो जायेगा। मालूम हो कि पहले एलीमिनेशन राउंड में एंडी और सोफी चौधरी का नाम आया था। दोनों को ही जनता के सबसे कम वोट मिले थे। इसलिए दोनों में से किसी एक को शो में रखने के लिए दोनों ने अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें सोफी ने एंडी से बाजी मार ली।
एंडी को जजों ने 27 नंबर दिये जबकि सोफी को 32 नंबर मिले, जिसके बाद सोफी अभी भी झलक में प्रतियोगी बनी हुईं हैं। आने वाले सप्ताह में किसका सफर खत्म होगा और कौन होगा शो से बाहर इसे जानने के लिए देखते रहिए कलर्स पर शनिवार-रविवार रात नौ बजे झलक दिखला जा 7।
जिसमें जज के रूप में नजर आयेंगे कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा, डासिंग दिवा माधुरी दीक्षित, फिल्ममेकर करण जौहर और इंटरनेशनल डांसर मैक्स। शो की मेजबानी रणवीर शौरी और पिछले साल की झलक विनर दृष्टि धामी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












