झलक दिखला जा 7: सेक्सी ड्रेस और हॉट डांस से माधुरी ने किया सबको पानी-पानी
एक बार फिर से कलर्स का मशहूर डांसिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा शुरू हो गया है। कलर्स पर शनिवार-रविवार रात नौ बजे प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में इस बार आपको शो की जज और डासिंग क्वीन माधुरी दीक्षित काफी जुदा नजर आयेंगी जिसकी शुरूआत शो के पहले ही एपीसोड से हो गयी है । माधुरी इस बार शो में हॉट लुक में है, माधुरी के इस रूप को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ब्राउन गोल्डन लुक में माधुरी जब शो में प्रकट हुईं तो लोगों की आंखे फटी की फटी रह गयीं।
Pics: देखिये झलक के मंच पर क्या-क्या हुआ?
शो के दूसरे जज करण जौहर और रेमो डिसूजा भी खुद को माधुरी की तारीफ करने से रोक नहीं पाये। इस शो में सेक्सी तड़का तब लगा जब माधुरी ने प्रीमियर नाइट में धूम 3 सांग पर डांस किया। माधुरी के इस हॉट वेस्टर्न लुक को देखकर तो हर कोई बस उंगली दबाकर ही रख दिया। माधुरी के डांस और एनर्जी देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वो उम्र में पचास के आंकड़े को छूने वाली हैं।
कुल मिलाकर माधुरी के हुस्न और डांस ने तो झलक दिखला जा 7 के प्रीमियर नाईट को हसीन तो बना ही डाला था लेकिन इसमें चार चांद तब लगे जब माधुरी ने अपनी कातिल अदाओं से शो में अपनी फिल्म हाईवे.. का प्रमोशन करने आये हीरो अक्षय कुमार के साथ मीठी छेड-छाड़ की। माधुरी ने उनसे कहा कि वो उनके बगल वाली सीट पर तभी बैठेंगे जब वो उनके तीन सवालों का जवाब देंगे।
माधुरी ने उन्हें बिना एक्सप्रेशन बदले नीबू खाने को कहा और शो की प्रतियोगी पूजा संग मीठे पल बिताने को भी बोला यही नहीं माधुरी ने कहा कि अक्षय दर्शकों में से किसी एक के साथ डांस करे, जिसे मानते हुए अक्षय ने सारे काम बखूबी किये और उसके बाद वो माधुरी के गले लगकर उनकी बगल वाली सीट के हकदार बनें।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











