4 करोड़ लेकर बिग बॉस 6 में नवजोत सिंह सिद्दू
बिग बॉस-6 की शुरूआत 7 अक्टूबर से कलर्स पर होने जा रही है। इसके प्रतियोगियो के लेकर निरन्तर कयास लगाये जा रहे हैं। खबर आयी है कि पूर्व क्रिकेटर और हंसी के जादूगर नवजोत सिंह सिद्दू बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने शो वालों से 4 करोड़ रूपये लिए हैं। लेकिन इस बारे में कितनी सच्चाई है यह तो 7 तारीख को पता चलेगा।
पिछले सीजन में भी कहा जा रहा था कि सिद्दू बिग बॉस के घर में जा सकते हैं लेकिन पिछली बार उन्हें अपनी पार्टी भाजपा से परमिशन नहीं मिली थी। लेकिन इस बार t20 विश्वकप के कमेंटरी बॉक्स और किसी भी न्यूज चैनल पर एक्सपर्ट एडवाइस के रूप में नवजोत सिंह सिद्द दिखायी नहीं दिये हैं।इसलिए इस बात ने जोर पकड़ लिया है कि इस बार तो जरूर सिद्दू बिगबॉस हाउस में जाने वाले हैं क्योंकि भाजपा ने पहले ही कह रखा है कि उनके किसी भी सदस्य को किसी भी मंच पर जाने से रोका नहीं जा सकता है। रोकने का काम तब ही होता है जब मंच अनैतिक होता है और बिग बॉस टीवी पर आने वाला शो है ऐसे में वो अनैतिक नहीं है और अगर सिद्द इस शो में रूचि रखते हैं तो वो जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












