विश्वास के बाद किम कार्दशियन भी बिग बास 6 में नहीं
बिग बॉस सीजन6 की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है लेकिन इन शो के प्रतिभागियों के नाम का खुलासा अभी हुआ नहीं है। अटकलों का बाजार गर्म है। कुमार विश्वास के बाद एक और सेलेब्रिटी ने अपने नाम का खंडन किया है। इस सेलेब्रिटी का नाम है इंटरेशनल हॉटी किम कार्दशियन जिन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि उन्हें लेकर बिग बॉस की जो चर्चा है वो सब फिजूल है इसमे जरा भी सच्चाई नहीं है, वो इंडिया नहीं आ रही है।
अपने बेबाक बयानों और बिकनी फोटो शूट को लेकर चर्चा में रही किम कार्दशियन ने साफ कर दिया है कि उन्हें लेकर केवल अफवाह उड़ायी जा रही है। इससे पहले सीजन में पामेला एंडरसन और सन्नी लियोन को भी शो में शामिल किया गया था। पामेला के लिए तो नहीं लेकिन सन्नी के खिलाफ काफी लोग थे क्योंकि सन्नी पोर्न दुनिया की रानी थीं।खैर इस बार के शो के लिए सलमान ने कहा है कि यह पूरी तरह से फैमिली होगा लेकिन जब से किम का नाम सामने आ रहा था तब से केवल यही बात सबके जेहन में थी कि किम के रहते क्या शो फैमिली हो पायेगा?
कलर्स किम कार्दशियन कुमार विश्वास टीवी बिग बॉस बिग बॉस 6 bigg boss bigg boss 6 colors kim kardashian kumar vishwas tv


Click it and Unblock the Notifications
