बिग बॉस 6 में एंट्री पर विश्वास ने उड़ाया मीडिया का मजाक

 Kumar Vishwas
कलर्स का बहुचर्चित विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर से आपके बीच आने को बेकरार है। शो को प्रसारण 7 अक्टूबर से हर रात नौ बजे कलर्स पर होगा।इस शो के प्रतिभागियों को लेकर काफी दिनों से अटकलें लगायी जा रही है, इन्ही अटकलों के बीच में एक न्यूज यह भी आयी कि टीम अन्ना के पुराने सदस्य और प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास भी बिग बॉस 6 में नजर आने वाले हैं, वो केजरीवाल की टीम में नहीं बल्कि सिनेदर्शकों के बीच नजर आयेंगे।

जिस पर कवि विश्वास ने जमकर मीडिया का मजाक उड़ाया। उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर में इस खबर पर कुछ इस अंदाज पर प्रतिक्रिया दी है , देश जल्दी में हैं और चैनल तो इतनी जल्दी में हैं कि घटना के घटते ही रिपोर्ट आ जाती है ! कई बात तो घटनायें प्रतीक्षा करतीं हैं कि चैनल वाले आ जायें तो मैं घटूं ! ये समाचार पिछले साल से अलग-अलग शोज़ के बारे में खुद आता है और खुद चला भी जाता है ! न मैं कहीं जाता हूँ न आता हूँ ! मेरा बॉस केवल एक है..."हिन्दुस्तान" ! बेफिक्र रहिये यहीं हूँ आप सब के साथ ! चिअर्स....! चाय के साथ सिर्फ...!वही पीता हूँ क्यूँकी... !

और
एक कहावत है "सूत न कपास कोरी लट्ठम-लठ्ठा"! हर बार मुझ से ज्यादा हमारे नवीन नारद-वंशियों (पत्रकार) को पता रहता है कि क्या होना है, और क्या होना चाहिए ? कभी कहा था आजकल सच हो रहा है.....
"नहीं मुझ पर भी जो खुद की,ख़बर वो हैं ज़माने पर,
मैं हँसता हूँ तो हँगामा , मैं रोता हूँ तो हँगामा............!"

आपको इस पोस्ट को पढ़कर समझ में आ गया होगा कि डॉक्टर विश्वास कहना क्या चाह रहे हैं? उन्होंने बकायदा अपनी पोस्ट के नीचे उन वेबसाइटों का लिंक भी दिया है जहां यह लिखा था कि बिग बॉस6 में कुमार विश्वास।

खैर इस बात से साफ है कि बिग बॉस 6 में उनकी एंट्री महज एक अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है अब आप इस मसले पर क्या कहना चाहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X