आज से कलर्स पर 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर'
आज से आपके मनपसंद टीवी चैनल कलर्स पर हंसाने का महा रियलिटी शो शुरू होने जा रहा है। जिसका नाम है 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर'। चैनल का दावा है कि यह शो लाफ्टर चैलेंज से भी ज्यादा हिट होगा। इस शो के तीन जज हैं।
जिनके नाम हैं हॉट नेहा धूपिया, एवरग्रीन स्टार जितेन्द्र और उनके बेटे और अभिनेता तुषार कपूर। आज रात नौ बजे से आप इस मजेदार शो का लुत्फ उठा सकते हैं। इस शो में आपको टीवी और बॉलीवुड की दुनिया के चर्चित चेहरे दिखायी पड़ेंगे।
आपका मनोरंजन करने के लिए खलनायक रंजीत भी लंबे अरसे के बाद मंच पर दिखायी पड़ने वाले हैं तो वहीं आपको रश्मि देसाई, बिग बॉस 6 फेम इमाम सिद्धिकि, कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का अंदाज भी देखने को मिलेगा।
इस शो के बारे में बात करते हुए शो की होस्ट नेहा धूपिया का कहना है कि लोगों को हंसाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन मुश्किल काम करने में उन्हें मजा आता है इसलिए वो कॉमेडी शो के लिए राजी हुईं। नेहा ने बोला कि इस शो के बाद वो बहुत जल्द एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वो लीड रोल में है लेकिन ज्यादा कुछ फिल्म के बारे में बताने के लिए मना कर दिया। इस शो के बारे में नेहा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोगों को यह शो काफी पसंद आयेगा। इसके जरिये वो लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
