हंसने के लिए 'नौटंकी' कर रही हैं नेहा धूपिया
बॉलीवुड की हॉट और बिंदास बाला नेहा धूपिया को फिल्मी दुनिया में आये हुए अच्छा-खासा वक्त हो चुका है लेकिन अभी भी नेहा मैडम को आशातीत सफलता नहीं मिली हैं। इसलिए उन्होंने अब बोल्ड किरदारों को छोड़कर कॉमेडी में हाथ आजमाने की सोची है। इसलिए वो कलर्स पर बहुत जल्द कॉमेडी शो 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर' में बतौर जज बनकर आने वाली है जिसमें उनका साथ देंगे बॉलीवुड के महान कलाकार जितेन्द्र और बेटे तुषार कपूर।
कॉमेडी को बेहद टफ मानने वाली नेहा धूपिया का कहना है लोगों को हंसाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन मुश्किल काम करने में उन्हें मजा आता है इसलिए वो कॉमेडी शो के लिए राजी हुईं।
टीवी को आज का सशक्त माध्यम मानने वाली नेहा का कहना है आज बड़ा पर्दा और छोटा पर्दा में कुछ खास फर्क नहीं हैं। टीवी लोगों में बहुत ज्यादा पॉपुलर है। उन्हें लगता है कि उनका शो 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर' जरूर हिट होगा। कॉमेडी फिल्म के बाद नेहा बहुत जल्द करन जौहर की फिल्म 'उंगली' में भी नजर आयेंगी। 'नौटंकी : द कॉमेडी थियेटर' का प्रसारण कल से यानी 2 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।
बोल्ड सींस के बारे में नेहा के ख्याल, देखें तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications
