CHEATING: नच बलिए में ये भी हो रहा है, बहुत नाइंसाफी है!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 कंट्रोवर्सी के मामले में कितना आगे निकल चुका है कि पूछिए मत। फिक्सिंग से लेकर झूठ बोलने तक। इमोशनल ड्रामा से लेकर फाईटिंग ड्रामा तक नच बलिए में नच के अलावा सब कुछ हो रहा है। अब ताज़ा मामला ये है कि नच बलिए के सुपर कंट्रोवर्शियल कपल करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल पर नकली होने का आरोप तो लग ही चुका है।
अब करिश्मा और उपेन पर टास्क के दौरान चीटिंग करने का भी आरोप लग गया है। ये सब हुआ उस टास्क के दौरान जहां जोड़ियों से एक दूसरे के बारे में अलग अलग सवाल पूछे गए। बाकी कंटेस्टेन्सट्स का आरोप है कि उपेन ने करिश्मा को सारे जवाब फोन पर बताए।
Nach Baliye हफ्ता: ये सात ड्रामे किसी भी सीरियल को फेल कर देंगे!
सबको शक तब हुआ जब बाकी जोड़ियां इतने साल से एक होते हुए भी इस टास्क में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए और करिश्मा-उपेन जो एक दूसरे को महज़ कुछ महीनों से जानते हैं, इस टास्क में कमाल कर गए।
OMG: पहले से ही फिक्स और स्क्रिप्टेड है नच बलिए 7!
सभी प्रतियोगियों ने करिश्मा और उपेन को शो से निकालने की मांग की है। अब उन्होंने वाकई चीटिंग की या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन एकता कपूर का नच बलिए उनके बाकी सारे सीरियलों से ड्रामा के मामले में सबसे आगे निकला!
#TooMuch: नच बलिए 7 के ये सात ट्विस्ट ज़रूर जान लीजिए


Click it and Unblock the Notifications
