नच बलिए 7: डांसिंग के साथ होगा 'बिग बॉस' ड्रामा MIX..एकता का फरमान
[टेलीविजन] 'नच बलिए 7' इस बार एक नए रंग में नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने आने वाला है। जज के नामों से लेकर कंटेस्टेंट और अब शो का फॉर्मेट सब कुछ यहां नया नया सा होगा। बहरहाल जजों और कंटेस्टेंट्स के बारे में काफी बातें हो चुकी हैं।

लिहाजा, यहां बात करते हैं शो के ब्राण्ड न्यू कंस्पेट के बारे में। शो के शुरू होने से बस कुछ दिनों पहले ही एकता कपूर ने कुछ बदलाव लाना जरूरी समझा। लिहाजा, शो अपने निर्धारित समय से लेट शुरू होगा।
शो के जज चेतन भगत ने ने फॉर्मेट के बारे में पुष्टि की और कहा कि इस बार डांसिंग के अलावा भी कई पारामीटर्स पर कंटेंस्टे्स को जज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मैं कोई कोरियोग्राफर नहीं हूं, लिहाजा मैं कपल के बीच कैमिस्ट्री और टीम वर्क को ध्यान में रखूंगा।
LIST: नच बलिए 7 कंटेस्टेंट्स.. धमाकेदार होगा सीजन!
सूत्रों के अनुसार, नच बलिए के रूल्स अब बदल कर काफी हद तक बिग बॉस की तरह हो जाएगें। जहां, कंटेंस्टे्स को घर में लॉक कर दिया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि कपल भी एक दूसरे से अलग रहेंगे और सिर्फ रिहलर्स के दौरान ही मिल पाएंगे।
इतना ही नहीं, बल्कि कपल्स को टास्क भी दिया जाएगा, जिसके लिए उन्हें कुछ प्वाइंट्स दिए जाएगें। वहीं, इस सीजन एकता कपूर होंगी शो की महाजज, जिसके पास होंगे कुछ स्पेशल पॉवर
खबरों की मानें तो, कंटेंस्टे्स को हर दिन एक टास्क दिया जाएगा। और हां, इस बार शो पूरे हफ्ते यानि की 7 दिन दिखाया जाएगा। जिसमें बाकि दिनों में टास्क दिखाया जाएगा। जबकि वीकेंड पर कंटेंस्टे्स अपना परर्फामेंस देंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
