नच बलिए 7, तो क्या आपके महादेव और माता सती में कुछ है?
खबरें हैं कि टीवी डांस रिएलिटी शो नच बलिए का नया सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस सीजन में कई बड़ी जोड़ियों के हिस्सा लेने की खबरें आ रही हैं। नच बलिए 7 2015 के शुरूआत में आ सकता है। इसके साथ ही अगर सुर्खियों पर यकीन करें तो एकता कपूर इस सीज़न को प्रोड्यूस कर सकती हैं।
एक अंग्रेजी साइट के मुताबिक इस बार शो में "शिव" बने मोहित रैना और उनकी गर्लफ्रेंड मौनी रॉय, "मिले जब हम तुम" कपल सनाया ईरानी और मोहित सहगल, जी ले ज़रा से छोटे परदे पर आए रूसलान मुमताज और उनकी पत्नी निराली मेहता, संस्कार फेम जय सोनी और पूजा शाह जैसे कपल्स नजर आने वाले हैं।
साल खल्लास: सलमान, आमिर से ज़्यादा पॉपुलर रहे कपिल, TOP 10 होस्ट
मौनी रॉय इससे पहले भी डांस रिएलिटी शो "झलक दिखला जा" में अपने डांस के जलवे दिखा चुकी हैं। इस बार वह अपने ब्वॉयफ्रेंड मोहित के साथ नजर आएंगी।
गौरतलब है कि नच बलिए 6 में टीवी स्टार्स ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी विनर रहे थे। हालांकि शो में कई और जोड़ियों ने भी चार चांद लगाए थे। जहां डांस इंडिया डांस से दर्शकों पर काबू करने वाले कुंवर अमर और चार्ली ने भी जी तोड़ डांस किया था वहीं मास्टरशेफ रिपुदमन हांडा ने भी अपनी पार्टनर के साथ दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications
