मुझे साजिश के तहत बिग बॉस से बाहर किया गया : शक्ति कपूर
लेकिन अपनी फिल्म रॉकस्टार का प्रमोशन करने आये रणबीर कपूर ने साफ कर दिया था कि पूजा बेदी इस हफ्ते सेफ हैं। इसलिए खतरे की घंटी दो लोगों यानी की श्रद्धा और शक्ति पर मंडरा रही थी। जिसमें तलवार शक्ति कपूर पर गिर गयी।
बाहर होने पर शक्ति कपूर मे हैरत अंगेज खुलासे किये। शक्ति का कहना था कि उन्होंने बिग बॉस हाउस में किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की और ना ही किसी के साथ अश्वील हरकत की इसलिए मुझे साजिश के तहत निकाला गया है। जो लोग लड़कियों के आगे-पीछे डोलते हैं और उनकी सुंदरता की तारीफ करते हैं, उन्हें देखने में लोगों को मजा आता है, इसलिए वो सुरक्षित हैं। मैं लोगों को इंटरटेन नहीं कर पाया इसलिए मुझे बाहर कर दिया गया।
गौरतलब है कि शक्ति कपूर से पहले बिग बॉस के घर से सिंगर रागेश्वरी, राजस्थानी नर्तकी गुलाबो और चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास बाहर हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












